फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पटाल बाजार का सौंदर्यीकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक पटाल बाज़ार के सौंदर्यीकरण को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पटाल बाजार को चरणबद्ध तरीके से उसके प्राचीन स्वरूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम अंशुल सिंह ने विभागों को तय समय सीमा में परियोजना को विभिन्न चरणों में विभाजित कर कार्यान्वयन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह बाजार अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए गुणवत्ता, समन्वय और विरासत संरक्षण पर विशेष ध्यान रखा जाए। प्रथम चरण में आर्मी गेट से थाना कोतवाली तक लगभग 200 मीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है, जिसमें दुकानों के बाहरी स्वरूप का सुधार, बिजली, पेयजल और संचार लाइनों को भूमिगत करने की व्यवस्थाएं शामिल हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परियोजना का डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि कार्य तुरंत शुरू हो सके। बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, ईई जल संस्थान नीरज तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें