फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाराकोट रूट पर वाहनों की कमी से यात्री परेशान

Sat, 26 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से बाराकोट रूट पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अल्मोड़ा-बाराकोट मार्ग पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। शाम को चार बजे के बाद मार्ग पर वाहन सीमित चलने से आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यात्री सुंदर सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर इंतजार करते हुए 20 मिनट से अधिक हो गए हैं लेकिन अब तक वाहन नहीं मिला। इससे काफी परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन भी नहीं होता है। ऐसे में दिक्कत अधिक होती है। पूरन बिष्ट ने बताया कि मार्ग पर यात्री टैक्सी के भरोसे रहते हैं। कई बार टैक्सी चालक बुकिंग आदि में चले जाते हैं। उन्होंने इस मार्ग पर वाहनों का संचालन बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें