फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला मुख्यालय से कैंची धाम के लिए बढ़े यात्री, बसें हुईं पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से कैंची धाम जाने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बसों में सीट के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली बसें पैक होकर जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर और जिले के आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में बाहरी स्थानों से सैलानी घूमने पहुंचे हैं। स्थानीय पर्यटन स्थलों और मंदिरों में जाने के बाद वापस में लोग कैंची धाम दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बसों में एकाएक भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को भी कैंची धाम जाने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशन पर बस आते ही लोग पहले सीट पाने की होड़ में उसमें टूट पड़े। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली बसें यात्रियों से पैक होकर गईं। भीड़ अधिक होने से कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। दूसरी बस चलने पर वह उससे रवाना हुए। देहरादून से पहुंचे सुनील कुमार ने बताया कि चितई आदि स्थानों पर घूमने के बाद वापस दून लौट रहे हैं। लौटते समय कैंची में दर्शन करेंगे। संतोष अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन पर इंतजार करते हुए आधा घंटा हो गया है लेकिन अभी बस नहीं मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें