फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देहरादून रूट पर सायंकालीन एक सेवा स्थगित रहने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से परिवहन निगम की देहरादून रूट पर पर संचालित सायंकालीन दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो से देहरादून रूट पर शाम के समय दो सेवाओं का संचालन होता है। डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी हुई है। इस कारण दो सेवाओं में से एक सेवा का संचालन शनिवार को भी स्थगित रहा। कई बार एक मात्र बस में यात्रियों की भीड़ उमड़ जाती है। ऐसे में दो में से एक ही सेवा संचालित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
यात्रियों का कहना है कि एक बस संचालित होने से दिक्कतें हो रही हैं इधर रोडवेज डिपो के एजीएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि चालकों की कमी से संचालन प्रभावित हो रहा है। बस के संचालन का प्रयास किया जा रहा है। कई बार एकमात्र सेवा में भीड़ होने पर सीट नहीं मिल पाती है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। यात्री नरेश कुमार ने कहा कि स्थगित सेवा का भी नियमित संचालन किया जाना चाहिए। इधर रोडवेज डिपो के एजीएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि बस के संचालन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें