फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा नियमित न चलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रोडवेज की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली बस सेवा का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में चालकों की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है। चालक की कमी के चलते रोडवेज की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली बस सेवा स्थगित है। बस न चलने से अल्मोड़ा से बेतालघाट और बेतालघाट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। आधे रास्ते तक की सवारी को टैक्सी चालक भी नहीं बैठाते हैं।
इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि बस सेवा का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। बस के न चलने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। प्रभारी स्टेशन इंचार्ज राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि बस के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें