फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानस खंड विज्ञान केंद्र में प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

Thu, 01 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मानसखंड विज्ञान केंद्र स्यालीधार में योग करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसखंड विज्ञान केंद्र स्यालीधार में आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि मानस खंड विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश उपाध्याय, डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. अनुपमा त्यागी, डॉ गीता पुनेठा, डॉ. श्रुति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर योग अनुदेशक अजय कनवाल एवं ज्योति रेक्वाल ने प्रतिभागियों को प्राणायाम, त्रिकोणासन, ताड़ासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास करते हुए योग की जानकारी दी। यहां डॉ. रजनी बाला, डॉ. ऋषिकेश तिवारी, डॉ. दीपिका धर्मशक्तू, सत्येंद्र मनी, अंशुल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें