फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वर्षांत पर नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव, जाम से मिली राहत

Wed, 31 Dec 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। वर्षांत पर बुधवार को । इससे नगर में आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा।
वह आसानी से पर्यटन स्थल बिनसर, कसारदेवी और अन्य स्थलों पर पहुंचे। नव वर्ष आगमन पर बृहस्पतिवार को भी यातायात में बदलाव व्यवस्था लागू रहेगी।
दिल्ली, चंड़ीगढ़ सहित अन्य स्थानों से पर्यटक वर्षांत का जश्न मनाने अल्मोड़ा पहुंचे। बाहरी स्थानों से आने वाले पर्यटकों को यातायात संबंधी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके दृष्टिगत नगर की यातायात व्यवस्था में बुधवार को बदलाव किया गया।
हल्द्वानी की ओर से आने वाले चौपहिया वाहन अपर माल रोड से लक्ष्मेश्वर, शैलबैंड, एनटीडी और धारानौला, फलसीमा, एनटीडी होते हुए कसारदेवी बिनसर को गए। रानीखेत की ओर से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, शैलबैंड, एनटीडी से होते हुए गए।
विज्ञापन

लमगड़ा की ओर से कसार देवी, बिनसर को जाने वाले चौपहिया वाहन फलसीमा बैंड, एनटीडी होते हुए रवाना हुए।
अपराह्न दो बजे से देर रात करबला और लक्ष्मेश्वर से बड़े वाहनों का प्रवेश बाजार की तरफ प्रतिबंधित रहा। इस कारण नगर में जाम की समस्या से पर्यटकों और लोगों को निजात मिली। माल रोड, एलआरसाह रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत रही।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नए साल पर एक जनवरी को भी यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव जारी रहेगा। उन्होंने लोगों और पर्यटकों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें