फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने समां बांधा

Sat, 21 Oct 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शिव धनुष टूटने के बाद नाराज परशुराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के अगनेरी और चांदीखेत में रामलीला की धूम मची है। अगनेरी में रामलीला के तीसरे दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की बात कहते हुए जन-जन के कल्याण और गरीबों के दुख-दर्दों को दूर करने के लिए जुटने की बात कही।
विज्ञापन


परशुराम की भूमिका में परमानंद कांडपाल और लक्ष्मण अमित संगेला ने लोगों को देर तक बांधे रखा। राम की भूमिका में जीवन कड़ाकोटी, सीता दिव्यांशु नेगी, रावण दिनेश जोशी, बांणासुर नंदन अधिकारी, जनक केवल रावत, सुनैना पंकज किरौला के अलावा द्वारपाल की भूमिका में गिरधर खत्री और नवीन वर्मा की भूमिका भी सराहनीय रही। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शंकर कडाकोटी, प्रबंधक जगत सिंह नेगी, डा. कुलदीप सिंह बिष्ट, पूरन संगेला, जीवन नेगी, सुरेंद्र मनराल, एलडी मठपाल, पुष्कर कांडपाल, वीरेंद्र बिष्ट, ललित टढिय़ाल, दिनेश मनराल, मनोहर तिवारी, योगदत्त, लीला जोशी आदि मौजूद थे।
इससे पहले कमेटी की ओर से विधायक महेश नेगी का स्वागत किया गया। हारमोनियम पर नृपेंद्र जोशी और तबले पर आनंद हर्बोला ने संगत की। मेकअप मैन धनसिंह थे। इधर चांदीखेत में नारद मोह के साथ रामलीला शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें