फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पार्किंग व्यवस्था बदहाल, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने को मजबूर

Mon, 08 Apr 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। पार्किंग नहीं होने से वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा करना चालकों की मजबूरी बन गया है। सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से आए दिन जाम लग रहा है। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान हैं।
विज्ञापन

कसार देवी, कोसी, सोमेश्वर, लमगड़ा, जागेश्वर, धौलछीना आदि क्षेत्रों पर हर रोज पांच हजार से अधिक वाहन पहुंचते हैं लेकिन यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर में बनी पार्किंग की क्षमता सिर्फ 350 वाहनों की है। ऐसे में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े हो रहे हैं जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। वाहनों का दबाव अधिक होने से माल रोड, लोअर माल रोड में आए दिन जाम लगता है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि नगर में पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें