फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर बना वाहन पार्किंग का अड्डा, एंबुलेंस चालक हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल क्षेत्र का एकमात्र राजकीय अस्पताल परिसर वाहन पार्किंग का अड्डा बनकर रह गया है। वाहन चालक यहां बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिसके चलते एंबुलेंस को आने जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा गंभीर रोगियों को भुगतना पड़ता है। हालांकि कुछ माह पूर्व यहां एक पीआरडी का जवान तैनात किया गया है, लेकिन सख्ती न होने के कारण वाहन स्वामी धड़ल्ले से बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों ने परिसर में पुलिस जवान तैनात करने की मांग की है।
राजकीय अस्पताल रानीखेत में उपमंडल समेत गैरसैंण से भी रोगी पहुंचते हैं। यहां कई तीमारदार वाहन लेकर आते हैं और बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। कई स्टाफ के वाहन भी पार्क किए जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत एंबुलेंस चालकों को अथवा निजी वाहन में गंभीर रूप से बीमार लोगों को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों वाहनों के बीच परिसर में ही एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस चालक मोहन फर्त्याल ने बताया कि खिरखेत क्षेत्र से गंभीर रोगी को लाना था। अब आधा घंटा अस्पताल परिसर में ही हो गया है। इस बीच पुलिस के जवान को मौके पर बुलाना पड़ा, लेकिन बेतरतीब ढंग से खड़ा करने वाले चालकों को ही ढूंढने में काफी समय बरबाद हो गया।
बमुश्किल एंबुलेंस वहां से निकली और फिर रोगी को लेने गई। पूर्व में कई बाजार के लोग भी रात में यहां वाहन खड़ा कर देते थे, फिर पीआरडी के जवान की तैनाती हुई, लेकिन पिछले वर्ष पीआरडी को जवान की तैनाती हट गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि एक दो महीने पहले पीआरडी जवान को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इधर, वहां पहुंचने वाले लोगों ने तत्काल यहां पुलिस जवान तैनात करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्ती जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें