अल्मोड़ा। नगर के माल रोड पर जीआईसी के पास निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य बजट के अभाव में धीमी गति से चल रहा है। पार्किंग का निर्माण जुलाई में पूरा होना था लेकिन पांच महीने बाद भी पार्किंग का संचालन नहीं हो सका है। इससे वाहन चालकों को सड़क पर लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
नगर की सड़कों पर हर रोज लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा देने के लिए वर्ष 2023 में जीआईसी के पास पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। तब लोगों को उम्मीद थी कि उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा लेकिन एक करोड़ की अंतिम किस्त जारी नहीं होन से पार्किंग का निर्माण काफी सुस्त गति से चला रहा है। अंदाजा लगा सकते हैं कि निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि के पांच महीने बाद भी पार्किंग का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
-
कोट
- बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए अभी एक करोड़ की अंतिम किस्त जारी होनी शेष है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य की गति धीमी हुई। बजट मिलते ही कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। - हरीश प्रकाश, परियोजना प्रबंधक, पेयजल निर्माण निगम, रानीखेत