फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीडी में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बनेगा पार्क

विज्ञापन
एनटीडी अल्मोड़ा में पार्क का निरीक्षण करते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कसारदेवी के प्रवेश द्वार एनटीडी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को एनटीडी में निर्धारित स्थान का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कसारदेवी जाने वाले पर्यटक एनटीडी से होकर जाते हैं। एनटीडी में पार्क विकसित किया जा रहा है। साथ ही चौराहे का चौड़ीकरण कर इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। कहा कि एनटीडी में छोटे-छोटे पार्क बनाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। इसके अलावा यहां अल्मोड़ा के दर्शनीय पर्यटक स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए एक नक्शा भी लगाया जाय, जिससे पर्यटकों को जानकारी प्राप्त हो सके। बताया कि इसके लिए जिला योजना के अलावा जिला विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से बजट की व्यवस्था की गयी है। वहां लोनिवि प्रांतीय खंड र्के ईई बीसी पंत, ईओ नगरपालिका श्याम सुंदर प्रसाद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, स्वाति राय, नवाज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें