स्कूल में ताला जड़ने पहुंचे अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बंगोड़ा से चार प्रवक्ताओं और दो एलटी शिक्षकों के बिना प्रतिस्थानी के तबादला करने से अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं होेने दिया और स्कूल में ताले ठोक दिए। विरोध में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पूर्व जीआईसीबंगोड़ा से भी अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल प्रवक्ता के अलावा दो एलटी शिक्षकों के तबादले हो गए थे। इन शिक्षकों को मंगलवार को बिना प्रतिस्थानी से कार्यमुक्त करने की भनक अभिभावकों को लग गई। इसके विरोध में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। काफी संख्या में आक्रोशित अभिभावक जीआईसी बंगोड़ा पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का कड़ा विरोध किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकार नाराबाजी करते स्कूल में ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकों के कार्यमुक्त नहीं होने दिया जाएगा।
अभिभावकों के आक्रोश को देखते हुए प्रधानाचार्य अजय कुमार ने स्थिति से मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को अवगत कराया। अभिभावकों ने चेतावनीदी कि यदि बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकों का तबादला हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अभिभावक संघ अध्यक्ष कुदंन सिंह, प्रधान देवी, चारू खाती, नवीन रावत, शोभा, खीम सिंह, गोविंद जीना, कैलाश पंत, जगत सिंह आदि मौजूद थे।