जीजीआईसी अल्मोड़ा में काउंसलिंग में मौजूद अभिभावक।
- फोटो : amar ujala
राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई। प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने कहा कि परीक्षाफल को लेकर बच्चे तनावमुक्त रहें और अपनी अभिरुचियों को विकसित करें।
उन्होंने कहा कि अभिभावक परीक्षाफल संबंधी अनुभवों को बच्चों तक पहुंचाएं। अभिभावक अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी गतिविधियों पर ध्यान दें। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं को भी सुना। डायट की प्रवक्ता पुष्पा बोरा ने कहा कि परीक्षाफल के भय को लेकर विद्यार्थी तनाव मुक्त रहें। ज्ञान कौशलात्मक होना चाहिए। जिसमें अंकों का महत्व अधिक नहीं होना चाहिए।
आत्मविश्वास से कार्य करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और लक्ष्य की ओर बढ़ेें। अभिभावकों से कहा कि परीक्षाफल को लेकर बच्चों पर दबाव नहीं बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षिका हेमा बिष्ट, गंगा पांडे, सुनीता जोशी, संगीता थापा, विजया पंत, माया जोशी, तोषी टम्टा, इंदु पवार, रेनू जोशी, अनीता साह, लीला वर्मा, सीमा जोशी, रेखा आर्या, इंद्रा तिवारी, हिमानी पांडे, जया कांडपाल, एम तबस्सुम आदि उपस्थित थीं। इससे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।