फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, पिता-बेटी की मौत

विज्ञापन
रामनगर हादसा फाईल फोटो मृतक मायरा। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार मृतक की पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

काशीपुर के मानपुर रोड निवासी अमन रंधावा अपनी पत्नी राशि रंधावा, चार साल की बेटी मायरा, दोस्त मनदीप लूथरा पुत्र अशोक लूथरा और पारस रावल उर्फ बबलू निवासी आवास विकास के साथ बुधवार को बोलेनो कार (यूके-18ई-3777) से नैनीताल घूमने गए थे। देर रात नैनीताल से लौटते वक्त छोई के पास पारस रावल ने लघुशंका के लिए कार रोकी। इस बीच अमन रंधावा ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही दूर चलने के बाद एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमन रंधावा को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार तड़के मासूम मायरा ने भी दम तोड़ दिया। शेष तीनों घायलों का काशीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अमन का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें