फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में एसएसबी की परेड

Tue, 23 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सशत्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी के अपर महानिदेशक  (एडीजी) सुरजीत सिंह देशवाल ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का महत्वपूर्र्ण योगदान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में एसएसबी के जवान सराहनीय योगदान दे रहे हैं। श्री देशवाल ने कहा कि बल के कर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सैनिक स्कूल की तरह ही रानीखेत में जल्द ही करीब 600 छात्र-छात्राओं की क्षमता का आवासीय स्कूल स्थापित किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने शानदार परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व उप कमांडेंट लोकेश कुमार सिंह और सहायक कमांडेंट मोहित वर्मा ने किया।
विज्ञापन


महानिरीक्षक श्याम सिंह रावत ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तैनात बल कर्मी मुस्तैदी से काम में जुटे हैं। मानव तस्करी रोकने के साथ ही जवानों ने 18.55 करोड़ की अवैध सामग्री, जाली करेंसी जब्त की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के साथ ही सामाजिक सेवा में भी एसएसबी समर्पण भाव से काम कर रही है।

इस मौके पर जवानों और बच्चों ने हैरतअंगेज करतब और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में डीएम सविन बंसल, एसपी केएस नगन्याल, उप महानिरीक्षक पुष्कर सिंह मेहरा, केपी सिंह, कमांडेंट राजेश ठाकुर, रंजीत सिंह, उप कमांडेंट जीसी पांडे, एचसी बिष्ट, सहायक कमांडेंट आरसी भारद्वाज,  क्षेत्र संगठक नरोत्तम दत्त, सहायक अभियंता एसके सिन्हा आदि अधिकारी मौजूद थे।

एसएसबी में हुए समारोह में अपर महानिदेशक  सुरजीत सिंह देशवाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जवानों और वाहिनियों को महानिदेशक पदक से सम्मानित किया।

उप कमांडेंट डा. अजीत हेमब्रम, आरक्षी वी सत्यनारायण, सरवन सिंह, हनामंता बेंदीबड्डा को महानिदेशक पदक, 26 वीं वाहिनी पीलीभीत को सर्वश्रेष्ठ प्रचालन वाहिनी, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक और क्षेत्रीय कार्यालय पीलीभीत को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यालय का सम्मान दिया गया। इस मौके पर उन्होंने एसएसबी की पत्रिका  गुलदार का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें