फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोशाला में तेंदुए के तीन शावक दिखने से इलाके में दहशत

Mon, 10 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ के सिरकोट में खंडहर गौशाले में तेंदुए के बच्चे। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ ( बागेश्वर)। वन प्रभाग बागेश्वर के गढ़खेत रेंज के एक खंडहर गोशाला में तेंदुए के तीन शावक दिखने से गांव के लोग दहशत में हैं। तेंदुआ दो शावकों को उठा कर जंगल की चला गया। एक शावक खंडहर गोशाला में ही है।
विज्ञापन

वन रेंजर बैजनाथ हरीश खर्कवाल ने बताया कि सिरकोट गांव में ग्रामीणों ने तेंदुए के तीन शावक गोशाला से बाहर आते देखे। शावक दिखने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गोशाला के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन रेंजर गढ़खेत को दी। वन महकमे के मौके पर पहुंचने से पहले तेंदुआ दो शावकों को उठाकर जंगल की ओर चला गया। एक शावक फिलहाल खंडहर गोशाला में छिपा है। वन रेंजर बताया कि तेंदुआ तीसरे शावक को देर शाम तक खंडहर गोशाला से उठा सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रेंजर खर्कवाल ने ग्रामीणों से रात में अकेले घर से बाहर नहीं आने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें