फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगल में भड़की आग के आबादी की ओर बढ़ने से मची अफरातफरी

Fri, 15 May 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दुगालखोला के जंगल में धधकी आग को बुझाती फायर सर्विस टीम। स्रोत- फायर स्टेशन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के बारिश थमने के साथ ही जंगलों के सुलगने को सिलसिला फिर शुरू हो गया है। बीती रात दुगालखोला क्षेत्र में सड़क के समीप जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग के तेजी से सड़क और आबादी की ओर बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को आग किया। आग से जंगल में एक हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा खाक हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात 9:30 बजे अल्मोड़ा फायर स्टेशन को सूचना मिली कि दुगालखोला के पास जंगल में अचानक आग लग गई है। देखते ही देखते आग तेजी से सड़क और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलने ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे जंगल की आग पर होज रील की सहायता से पानी की बौछार की। इसके बाद जंगल की आग शांत हुई तो वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग से करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि समय रहते जंगल की आग को आबादी की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। टीम में गिरीश धारियाल, उमेश कुमार, महमूद अली, प्रेम सिंह, दीपक मार्छाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें