फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीच सड़क पर बिजली के तारों पर पेड़ के गिरने से दहशत

Sun, 10 May 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के महत गांव में सड़क के बीचोंबीच चीड़ के एक विशालकाय पेड़ के टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सड़क के ठीक ऊपर लटके पेड़ से तारों के टूटने पर राहगीरों को करंट लगने की आशंका बनी हुई थी। गनीमत रही कि पेड़ के भार से तार नहीं टूटे नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ऐसे हालात में वाहन चालक खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हुए। रविवार दोपहर 12:08 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि महत गांव में एक पेड़ बिजली के तारों में लटका है। इससे बिजली के तारों के टूटने का डर बना हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर रस्सियों की सहायता से बिजली की तारों से हटाया। इसके बाद यात्रियों और राहगीरों को राहत पहुंची। सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि समय रहते सड़क पर यात्रियों के लिए खतरा बने इस पेड़ को काटकर तारों से हटा लिया गया। टीम में योगेश कुकशाल, विपिन बडोला, जीवन जोशी, प्रियांशु कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें