फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ताड़ीखेत के गांवों में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 17 Apr 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के गावों में तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत है। एक सप्ताह के भीतर तेंदुआ छह से अधिक कई पालतू और लावारिस जानवरों को मार चुका है, इससे वन विभाग की नींद भी उड़ी है।
विज्ञापन


विकास खंड ताड़ीखेत के टुनकोट, बजोल, बजीना, रिखोली, खड़गोली, अमयाड़ी, कारचूली सहित अन्य गांवों में तेंदुए से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। शाम होते ही तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच जा रहा है। इस वजह से महिलाएं घास, लकड़ी लेने जंगल नहीं जा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। रेंजर तापस मिश्रा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी। लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई करनी चाहिए। संवाद

खत्याड़ी में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

अल्मोड़ा। नगर से सटे खत्याड़ी में चहलकदमी करता हुआ एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुआ दो मंजिल मकान की सीढ़ी से नीचे जाते हुए दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें