फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा ब्लाक के तीन दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार शाम आए तेज आंधी तूफान से लमगड़ा ब्लाक की कपिलेश्वर-बानडीदेवी पंपिग पेयजल योजना को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन पर कई जगह पेड़ गिर गए। जिससे पानी की कई पंपिग योजनाएं शनिवार शाम से ठप हो गईं है। आंधी के दौरान इससे कपिलेश्वर बानडी देवी पंपिग योजना को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन में पलना समेत कई स्थानों पर चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए हैं। इस कारण शनिवार शाम सात बजे से इस योजना से पंपिग बाधित हो गई है और लमगड़ा ब्लाक के तीन दर्जन से अधिक गांवों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बिजली विभाग के ईई डीडीएस पांगती ने बताया कि कर्मचारियों को लाइन ठीक करने के लिए भेजा गया है। जल्दी ही बिजली लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें