अल्मोड़ा। जिले के सभी 11 ब्लाॅकों में पंचायत चुनाव के लिए प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों चरणों में गांव की सरकार चुनने के लिए महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।
छह विकासखंडों में हुए चुनाव में 2,83,789 महिला और पुरुष मतदाता थे। इनमें 74,075 पुरुष और 86,473 महिलाओं ने मतदान किया। कुल 1,60,548 वोट पड़े। दूसरे चरण में पांच विकासखंड़ों में हुए चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 266831 थी जिसमें 129054 महिला और 137777 पुरुष मतदाता हैं। इसमें 81,260 महिला और 76805 पुरुष सहित 158065 ने मतदान किया।
दोनों चरणों में प्रत्येक मतदान केंद्र में सुबह से शाम तक महिला मतदाताओं की संख्या रहीं। रेनू गोस्वामी का कहना है कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी को मतदान करना चाहिए। क्योंकि पांच साल में प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का मौका मिलता है।
खीमा देवी का कहना है कि महिला मतदान का प्रतिशत बढ़ना अच्छा संकेत है। इससे साफ है कि महिलाएं अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए कितनी गंभीर हैं।
दोनों चरणों में 232007 मतदाता नहीं निकले घरों से बाहर
प्रथम चरण में हुए मतदान में 123241 महिला और पुरुष मतदाता घरों से बाहर नहीं निकले। दूसरे चरण में 232007 महिला और पुरुष मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। मतदाताओं का मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचने का कारण पलायन भी बताया जा रहा हैं। अधिकतर लोग रोजगार की तलाश में महानगरों में गए हैं। इसलिए कई लोग मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए।
अल्मोड़ा जिले के 11 विकासखंड में प्रथम और दूसरे चरण के मतदान की स्थिति
विकासखंड - महिला मतदाता - पुरुष - महिला वोटर - पुरुष
ताकुला - 21478 - 22624 - 14210 - 10477
धौलादेवी- 27757 - 30719 - 17120 - 15908
ताड़ीखेत- 29967 - 32375 - 19165 - 16651
भैंसियाछाना- 12313 - 13368 - 8101 - 6904
लमगड़ा- 24423 - 27402 - 14902 - 13781
चौखुटिया- 20440 - 20923 - 12975 - 10354
हवालबाग - 30284 - 32460 - 20974 - 19567
द्वाराहाट- 29722 - 30553 - 18841 - 15933
सल्ट - 31092 - 34410 - 18687 - 19748
स्याल्दे- 20123 - 21216 - 13045 - 11674
भिकियासैंण- 17833 - 19138 - 9713 - 9913
कुल- 265432 - 285188 - 284733 - 150910