फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वाहन खाई में गिरने से चार लोग हुए घायल

Sun, 30 Dec 2018 11:48 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बढेत विद्यालय के पास खाई में गिरा पिकअप वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैडा भौनखाल से रामनगर को जा रहा छोटा हाथी वाहन बढेत विद्यालय के पास सड़क पर जमे पाले में फिसलकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। वाहन को भी काफी क्षति पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हैड़ा भौनखाल से रामनगर को जा रहा छोटा हाथी वाहन रविवार की सुबह करीब 11 बजे बढेत विद्यालय के पास सड़क पर जमे पाले में फिसल गया और सड़क से नीचे 100 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार मो. अली (20), असलम (40), दानिश (30), राजा (17) चारों निवासी रामनगर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल में भर्ती कराया।  

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। चारों लोग भैंस लेने रामनगर से हरड़ा जा रह थे।  पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड के मौसम में सड़कों पर काफी मात्रा पाला जमा है। पाले में कई वाहन फिसल चुके हैं। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें