फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा महोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता में उमड़े स्कूली बच्चे

Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर में नंदा महोत्सव जारी है। बुधवार की रात स्थानीय बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। इधर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच एपण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर, मूर्ति निर्माण का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन


नंदा देवी मंदिर क्षेत्र में इन दिनों खासी चहल पहल चल रही है। सुबह शाम मंदिर में पूजा अर्चना तथा दोपहर में भजन कीर्तन गुंजायमान हो रहे हैं। कदली के खामों से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों को आकार दिया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के तहत कैरम, लूडो प्रतियोगिताएं भी जारी हैं।

बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत स्थानीय बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक लोगों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इधर बृहस्पतिवार की दोपहर विद्यालयी बच्चों के एपण तथा चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने शिरकत की। कैैरम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कैलाश तिवारी को हराकर रविंद्र कुमार सिंघल फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें