फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर पेंटर की मौत

विज्ञापन
सोना लाल साह। फाइल फोटो - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भवन में पेंट का काम कर रहे श्रमिक की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला बेतिया निवासी सोना लाल (24) पुत्र शिव लाल साह अल्मोड़ा के अफसर कॉलोनी में एक भवन में रंगरोगन का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह तीन मंजिला भवन की छत से नीचे गिर गया। उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सर में गंभीर चोट के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक 108 एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद उसे निजी वाहन से गंभीर हालत में हल्द्वानी ले जाया गया। रास्ते में खैरना के पास उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें