अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि पुलिस ने 13 जनवरी को डी-21 निहाल विहार नागलोई नई दिल्ली निवासी विपिन कुमार को सल्ट के नैल कमान तिराहे के पास गांजे की अवैध तस्करी करते पकड़ा था। अभियुक्त 27.81 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने अपना जमानत पत्र न्यायालय में पेश किया। अभियोजन पक्ष ने आरोपी को जमानत दिए जाने का विरोध किया। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिशीलन कर विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया है।