शहीद को श्रद्धांजलि देतीं उनकी धर्मपत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण में आयोजित शहीद दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के जवान स्व. बालम सिंह सौटियाल को श्रद्धांजलि दी गई।
मूल रूप से ग्राम जिल्हौड़ा निवासी बालम सिंह सोंटियाल 1994 में किश्तवाड़ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सौटियाल की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, व्यापार संघ और पुलिस प्रशासन ने शहीद बालम सिंह सौटियाल को याद किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी, एसएसबी के हवलदार गोकुल सिंह, बालम सिंह की धर्मपत्नी उमादेवी और दो बेटियां गीता और बीना सौटियाल, प्रकाश भगत, कमलेश बिष्ट, उत्तमपाल, विजय लटवाल, देवगिरी, पंकज बिष्ट, लीला बिष्ट, निर्मला शर्मा, राज रौतेला सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।