फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पान अध्यक्ष और संजय चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Wed, 09 Apr 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा का द्विवाषिक अधिवेशन तल्ला थपलिया के प्रेरणा सदन में संपन्न हुआ। इस दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पान सिंह लटवाल को अध्यक्ष चुना गया। संजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, खष्टी देवी महिला उपाध्यक्ष चुना गया। शिब्बन सिंह मेहरा महामंत्री, गोपाल कृष्ण आगरी कोषाध्यक्ष, रवींद्र बोरा संयुक्त मंत्री, जसवंत सिंह संगठन मंत्री, रंजीत कुमार प्रचार मंत्री, सुरेश नैनवाल ऑडिटर, अशोक कुमार मिश्रा सलाहकार, खड़क सिंह मेहरा संरक्षक, आनंद राम को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन जिला महामंत्री महेश आर्या ने किया। वहां पर मुख्य अतिथि महासंघ के अध्यक्ष ललित तिवारी, महेश आर्या, त्रिलोक फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें