फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड टैक्सी खाई में गिरी 11 घायल

Tue, 09 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जागेश्वर धाम से लौट रही एक ऑल्टो टैक्सी पनुवानौला के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस ओवरलोड टैक्सी में तीन बच्चों समेत 11 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। पनुवानौला स्थित राजकीय अस्पताल में कोई स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्वेटीबीना गांव से एक परिवार के लोग ऑल्टो कार संख्या यूके 01-1554 से जागेश्वर से पूजा अर्चना करके लौट रहे थे। इस कार में तीन बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। यह ओवर लोड कार पनुवानौला से कुछ दूरी पर स्थित शिशु मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर पनुवानौला के अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। 

इस बीच धौलादेवी से पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिये घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया। घायलों में आनंदी देवी पत्नी किशन राम, किशन राम पुत्र तिल राम, मनीषा पुत्री तिल राम, चंदन राम पुत्र मोहन राम, ममता पुत्री चंदन राम, पवन पुत्र चंदन राम, करम राम पुत्र चनर राम, किरन पुत्री गोविंद राम, हिमांशु पुत्र गोविंद राम, दीपा पुत्री चनर राम और मोहित पुत्री चनर राम शामिल हैं। बताया गया है कि ओवर लोड होने के कारण चालक टैक्सी से नियंत्रण खो बैठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें