फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में फंसे करीब 500 से अधिक लोग 20 बसों से अल्मोड़ा लाए गए

विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा से घरों को रवाना होते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाहरी राज्यों में फंसे अल्मोड़ा के युवाओं और अन्य लोगों की वापसी शुरू हो गई है। सोमवार को देहरादून से 20 बसों में सवार होकर करीब 500 से अधिक लोग अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पहुंचे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उनके घरों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

इन सभी लोगों को होटल मैनेजमेंट संस्थान में लाया गया और वहां उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद घरों को रवाना कर दिया गया। इन लोगों को 28 दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा।
एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि शाम तक 20 बसें अल्मोड़ा पहुंच गईं। इन बसों में लगभग 500 से अधिक लोग अल्मोड़ा पहुंचे हैं। यहां से इन लोगों को रानीखेत, चौखुटिया, सल्ट, भिकियासैंण, धौलादेवी, लमगड़ा सहित उनके विकासखंडों को भेज दिया गया। इन लोगों को भेजने के लिए अल्मोड़ा से अलग से बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें