फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला और बेस अस्पताल की ओपीडी में उमड़े 1200 से अधिक मरीज

Thu, 22 Oct 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला अस्पताल अल्मोड़ा में इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन दिनों की लगातार छुट्टियों के बाद चौथे दिन जिला अस्पताल और बेस अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। हवालबाग समेत विभिन्न विकासखंडों से आए 1200 से अधिक मरीजों के कारण अस्पतालों की ओपीडी पूरी तरह पैक रही। भीड़ के चलते मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, वहीं जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से कई मरीजों को बैरंग लौटकर निजी क्लीनिकों में जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन




रविवार को साप्ताहिक अवकाश था। सोमवार को नवमी और मंगलवार को विजयदशमी की छुट्टी थी। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार की सुबह जैसे ही अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, धौलादेवी समेत अन्य विकासखंडों से 700 और मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की ओपीडी में 500 से अधिक मरीज उपचार को पहुंचे। भीड़ के चलते मरीजों को अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। जिससे उन्हें आर्थिक चपत लगी। अस्पताल में अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द और अन्य बीमारियों के आए थे।

तीन दिन की छुट्टियों के बाद ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ा था लेकिन सभी व्यवस्थाएं सुचारु की गईं। चर्म रोग विशेषज्ञ के रिक्त पद को भरने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। - डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें