फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व पर बडन मैमोरियल चर्च में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर इस बार क्रिसमस पर 25 दिसंबर को नगर के बडन मेमोरियल चर्च में बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रार्थना सभा में भी कम से कम लोग हिस्सा लेंगे। इस बार प्रार्थना सभा ऑनलाइन भी होगी। लोग अपने घरों से ही ऑनलाइन होकर प्रार्थना सभा में हिस्सा ले सकते हैं। कोरोना को देखते हुए क्रिसमस पर होने वाले प्रार्थना गीत, दोपहर भोज, क्रिसमस प्ले, ड्रामा आदि कार्यक्रम नहीं होंगे।
विज्ञापन

25 दिसंबर को बडन मेमोरियल चर्च में सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा आयोजित होगी। चर्च के पादरी रॉबिंसन दास ने बताया कि कोरोना को देखते हुए चर्च में बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चर्च में आने वाले लोगों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, इसके बाद ही उन्हें अंदर आने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार चर्च में क्रिसमस पर 25 दिसंबर को होने वाली प्रार्थना सभा में कम लोग हिस्सा लेंगे। इस बार प्रार्थना सभा ऑनलाइन भी होगी। पादरी दास ने क्रिसमस पर चर्च में आने वाले लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लोग चर्च में न घूमे। उन्होंने चर्च में आने वाले सभी लोगों से मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें