वन पंचायत विकास समिति की एनटीडी स्थित चेतना सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने वन पंचायतों के सीमांकन न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन
उन्होंने वन पंचायतों के सीमांकन के लिए शासन स्तर से शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई सालों से मांग के बावजूद वन पंचायतों का सीमांकन नहीं कराया जा रहा है।
उन्होंने वन पंचायतों का सीमांकन करवाने की मांग की। वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष धरम सिंह मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता गोपाल सिंह भंडारी, जिला सचिव दीप कांडपाल, सरपंच पुष्कर सिंह ने विचार रखे।