फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश

Sat, 04 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में गत दिनों हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा नहीं होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को भेजे ज्ञापन में वारदातों को लेकर नाराजगी जताई है, कहा कि यदि खुलासा नहीं हुआ तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विमला रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में पिछले दो माह से लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। कहा कि कुछ दिन पूर्व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम नेगी के घर पर चोरों ने धावा बोला, इसके बाद केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े घटना का अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि जिला प्रशासन को इन चोरियों के मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए। क्षेत्र में कई स्थानों पर महिलाएं अकेली रहती हैं, जिस कारण वह भी असुरक्षित हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाना होगा। ज्ञापन देने वालों में आशा कांडपाल, आशा आर्या, रमा लोहनी, शोभा पंत सहित तमाम कार्यकर्त्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें