फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों के सापेक्ष 13 ही पहुंचे अल्मोड़ा

Sun, 08 Feb 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर नहीं हो रही है। शासन की ओर से नए साल की शुरुआत में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई थी लेकिन इनमें से अब तक केवल 13 असिस्टेंट प्रोफेसर ही तैनाती लेने पहुंचे हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के साथ ही इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। शासन की ओर से नए साल की शुरुआत में ही चिकित्सकों की कमी को दूर करने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के 14 विभागों में 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई। कॉलेज में नए चिकित्सकों के आने से व्यवस्थाओं के बेहतर होने की उम्मीद थी। नियुक्ति के बाद से लेकर अब तक केवल 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने ही कॉलेज में कार्यभार ग्रहण किया है। ऐसे में नए चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल की समस्याएं अभी भी नहीं सुधर सकी है।
178 पदों के सापेक्ष 61 की ही तैनाती
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 178 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष वर्तमान में 61 पदों पर ही तैनाती हो सकी है। कई महत्वपूर्ण विभागों में जरूरत के मुकाबले काफी कम चिकित्सक हैं। सालों बाद भी चिकित्सकों समस्या दूर नहीं होने से लोगों में भी काफी नाराजगी है।
विज्ञापन


वर्जन
13 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अन्य प्रोफेसरों ने ज्वाइन करने के लिए कुछ समय मांगा है। जल्द अन्य प्रोफेसरों की तैनाती हो जाएगी। -डॉ. सीपी भैसोडा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें