फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: शहीद मेजर चित्रेश की चौथी पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पीपली में मेजर स्टोन का अनावरण

विज्ञापन
पीपली गांव में शहीद मेजर के गांव में सम्मानित बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 2019 को जम्मू.कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए ताड़ीखेत के पीपली निवासी वीर योद्धाए मेजर चित्रेश बिष्ट की चौथी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पीपली में मेजर स्टोन का अनावरण किया गया। ताड़ीखेत विकासखंड के सरकारी विद्यालयों के लगभग 45 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेजर चित्रेश फाउंडेशन की ओर से चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने शहीद की शहादत को याद करते हुए भविष्य में भी गांव को सहयोग देने का आश्वासन दिए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान माया विद्यार्थी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्त्रस्म का आयोजन मेजर चित्रेश स्मृति समिति ने किया। इस अवसर पर शहीद चित्रेश के पिता दलबीर सिंह को स्मृति स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया। संचालन अध्यापिका ज्योति साह और अध्यापक जीवन चंद्र अधिकारी ने किया। यहां जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आत्रेय सायनाए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि ऑनरेरी कैप्टन हीरा सिंहए पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य सूबेदार कैलाश चंद्र कांडपालए क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मोहन सिंह बिष्टऽ शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के परिजन गोपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, रतन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें