जिला महिला अस्पताल का आपरेशन थियेटर। संवाद
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल का ओटी संक्रमण मुक्त हुआ है। इससे अब यहां ऑपरेशन हो सकेंगे। 24 दिन बाद ओटी के ताले खुलने से गर्भवतियों को काफी सहूलियत होगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत महसूस की है। अब गर्भवतियों को सिजेरियन के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
महिला अस्पताल के ओटी में वायरस मिलने और यहां सक्रमण फैलने से बीते 31 अक्तूबर को ताले लगा दिए गए। ऐसे में ओची का संचालन ठप हो गया और सिजेरियन ऑपरेशन बंद हो गए। इन हालात में गर्भवतियों को सिजेरियन ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। ओटी में संक्रमण का पता लगाने के लिए सैंपल हल्द्वानी भेजे गए। दो बार भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इसके संचालन पर ब्रेक लग गया। लगातार सेनेटाइज के बाद आखिरकार तीसरी बार यहां की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इसके ताले खुले हैं। ओटी के संक्रमण मुक्त होने से इसका संचालन शुरू हो गया है। रविवार को भी यहां सिजेरियन ऑपरेशन किए जाएंगे। ओटी संचालन होने से सभी ने राहत महसूस हुई। संवाद
कोट
ओटी में संक्रमण की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ओटी का संचालन शुरू कर दिया है। रविवार को भी यहां सिजेरियन ऑपरेशन होंगे।
- डॉ. प्रीति पंत, सीएमएस, महिला अस्पताल, अल्मोड़ा।