फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर मंदिर के प्रांगण में बनाए चार पिलर हटाने के आदेश जारी

Fri, 20 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में बने चार पिलर
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में नई शैली में बनाए गए चार पिलर जल्द हटाए जाएंगे। इन पिलरों का निर्माण शुरू होने से पहले ही मंदिर समिति और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। डीएम ने मंदिर समिति की बैठक के बाद इनको हटाने की संस्तुति दे दी थी। एएसआई दो सप्ताह में पिलरों को हटाने का कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शासन की ओर जारी आदेश में मंदिर प्रांगण में बनाए गए चार पिलरों को हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। मंदिर परिसर में बनाए गए चार पिलरों के चलते श्रद्धालु और पुजारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। इन पिलरों ने न सिर्फ आवाजाही में परेशान किया बल्कि मंदिर की भव्यता को ढक दिया था।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षण सहायक नीरज नैथानी ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में बने पिलरों को तोड़ने के आदेश जारी हो चुके हैं। दो सप्ताह के भीतर इनको तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें