फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे के बीडीओ का मई का वेतन रोकने के आदेश

Fri, 27 Apr 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने मनरेगा योजना में संतोषजनक कार्य नहीं करने पर ब्लॉक स्याल्दे के बीडीओ पुरुषोत्तम शर्मा का मई का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि बीडीओ ने वर्ष 2016-17 और 2017-18 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण नहीं किया गया है। इसके चलते बीडीओ का मई का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के कार्यों के लक्ष्य समय से पूरे कर लें।

उन्होंने कहा है कि मनरेगा के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। वह स्वयं प्रत्येक ब्लॉक में जाकर मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने विशेषकर सूअर रोधी दीवार बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें