कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन की बैठक में उदयशंकर नृत्य एवं नाट्य अकादमी के भवन को आवासीय विश्वविद्यालय को दिए जाने के प्रयासों का विरोध किया गया। तय हुआ कि इसके विरोध में 26 मई को नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकाला जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि नृत्य सम्राट उदयशंकर की अल्मोड़ा कर्मभूमि रही है। नृत्य एवं नाट्य अकादमी के भवन को आवासीय विश्वविद्यालय को दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो संगठन इसका विरोध करेगा। बैठक में नृत्य अकादमी को आवासीय विवि को दिए जाने के प्रयासों के विरोध में 26 मई को चौक बाजार से सांस्कृतिक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर लोक कलाकार चंदन सिंह रीठागाडी के निधन पर शोक जताया गया।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष शेखर जोशी, युसूफ तिवारी, नवीन बिष्ट, रचना बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, उमाशंकर, पीसी तिवारी, सीएल वर्मा, ललित पांडे, गोकुल बिष्ट, नरेश बिष्ट, विमला बोरा, शुभम् जोशी, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी, शेखर कुमार, गोपाल चम्याल, ममता वाणी, संदीप नयाल, महेश मेहरा, मोहित पांडे, शेखर सिजवाली, मदन मोहन, सुनील तिवारी, विनोद थापा, विनोद कुमार आदि ने भाग लिया।