फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई बोले सीएए को लेकर जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस

विज्ञापन
शिलंगी में बुजुर्गों को सीएए के बारे में बताते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को पत्रक भी वितरित किए गए। पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सीएए देश हित में बनाया गया कानून है, इससे किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। यह अभियान पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ता चला रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताड़ीखेत ब्लॉक के उपराड़ी, शिलंगी, पीपलखंड, जैनोली, पिलखोली में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को कानून के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कानून बनने से लोग खुश हैं, लेकिन विपक्ष के लोग इसके प्रति लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान वहां हेम बिष्ट, लोकेश जोशी, हेम गौड़, सूबेदार ध्यान सिंह, खुशाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें