मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में ब्लड बैंक का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हुआ। अब खून के अभाव में मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं होना पड़ेगा।
शुक्रवार को जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ब्लड बैंक का वर्चुअल शुभारंभ किया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक मनोज तिवारी और जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा ने खुशी जताई। कहा कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेडिकल कॉलेज को ब्लड बैंक की सौगात मिली है।
प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने कहा कि अस्पताल में ब्लड बैंक संचालित होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। शुभारंभ पर 18 यूनिट रक्तदान किया गया। भैंसोड़ा ने बताया कि ब्लड बैंक में हर शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वहां पर रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, आनंद कनवाल, ललित लटवाल, लीला बोरा, रेखा आर्या, कैलाश गुरुरानी, ब्लड बैंक प्रभारी आशीष जैन, डॉ. अनिल पांडे आदि थे।