फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय विवि खुलने से युवाओं मिलेगा लाभ

Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अल्मोड़ा में आवासीय विश्वविद्यालय के गठन की घोषणा पर लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि विवि स्थापित हो जाने से पहाड़ की छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा। विवि की स्थापना आदि कार्यों में सरकार को सहयोग देने की मंशा से समिति का भी गठन किया गया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन से भी प्रस्तावित विवि को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


समिति ने डीएम से विवि के लिए भूमि चयन, गुणवत्ता आदि को लेकर चर्चा की।  डीएम ने भी प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वाले शिष्टमंडल में वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. गोपाल सिंह नयाल, प्रो.  शेखर चंद्र जोशी, डा. संजय टम्टा, डा. संजीव आर्या, सभासद अशोक पांडे, दयाशंकर टम्टा, सचिन टम्टा आदि शामिल थे।

इससे पूर्व शुक्रवार को यहां हुई बैठक में एक सलाहकार समिति गठित की गई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार पीसी जोशी को संरक्षक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को संयोजक, डा. संजय कुमार टम्टा को सचिव और 21 लोगों को सदस्य बनाया गया। बैठक में उक्त लोगों के अलावा पीसी तिवारी, डा.एचआर कौशल, प्रो.एनडी कांडपाल, डा. संजीव आर्या, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह ऐरी, आनंद सिंह बगडवाल, बिट्टू कर्नाटक, चंदन सिंह नेगी, अनूप तिवारी, हेम तिवारी, संदीप जंगपांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें