फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बाजार में लौटी रौनक, आशा अनुरूप नहीं हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो दिन बाद सोमवार को नगर और जिले के ग्रामीण बाजार पूरी तरह खुलने से बाजारों में रौनक लौट आई। कपड़े, स्टेशनरी, परचून, राशन की दुकानों तक ग्राहकों की कतार रही। नगर में बाजार, बस स्टेशन, बैंकों समेत अन्य स्थानों में उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। पूरा बाजार खुलने के बावजूद आशा अनुरूप कारोबार नहीं हुआ। व्यापारियों ने कहा कि धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही हैं। ऐसे में बाजार भी रोजाना खुलना चाहिए।
विज्ञापन

जिले भर में 11 जून को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले। दो दिन छोड़कर सोमवार को पूरा बाजार खुला तो हर दुकान, नुक्कड़ पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। दुकानों में खरीदारी के दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। बाजार में भीड़ होने के बावजूद कारोबार में उछाल नहीं आ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार रोज खुलने पर कारोबार में गति आने की उम्मीद है। क्योंकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अभी खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। यदि बाजार रोज खुलेगा तो ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक भी खरीदारी को पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें