फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी 400 के पार

विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बदल रहे मौसम से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की बृहस्पतिवार को ओपीडी 417 रही। सुबह से अस्पताल में मरीजों की कतार रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। मौसम के लगातार बदलने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, एलर्जी, पेट दर्द आदि रोगों के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल 417 और महिला अस्पताल में 82 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
लक्षण
-तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द होना
- आंखों में पानी आना
- गले में खराश होना
- बार-बार छींक आना
कारण
- मौसम में बदलाव।
- गंदा पानी पीने।
-जंक फूड खाने।
बचाव
- ताजा खाना खाएं
-साफ पानी पीएं।
-फलों का सेवन अधिक करें।
मौसमी बीमारियां लगातार बढ़ रही है। खानपान का ध्यान दें। पानी खूब पीएं। हाथ जरूर धोएं। नींबू पानी पीने भी पीएं। डाक्टर की सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें।- डा. हरीश आर्या, फिजीशियन, जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें