ग्रेड वेतन की मांग को लेकर कोषागार कर्मचारी मंगलवार को 28वें दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से वेतन भुगतान, पेंशन स्वीकृति, पेंशनरों का सत्यापन, सोसायटी पंजीकरण आदि काम समेत करोड़ों रुपये का लेनदेन ठप है। कर्मचारियों ने शासनादेश होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
कोषागार कार्यालय परिसर प्रांगण में हड़ताली कर्मचारियों की हुई सभा में वक्ताओं ने कोषागार सहायक लेखाकारों और कोषागार लेखाकारों को क्रमश: 4600 और 4800 ग्रेड पे दिए जाने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार वर्मा ने और संचालन वीरेंद्र सिंह भोज ने किया। धरने पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मदनमोहन पांडे, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोज, जिला महामंत्री जगत मोहन जोशी, हरीश चंद्र पंत, राजेंद्र कुमार पंत, राजेंद्र सिंह बोरा, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, राजेंद्र कुमार वर्मा, चितरंजन वर्मा, कमला जोशी, अनिल कुमार जोशी, भवान सिंह बिष्ट, नवीन पांडे, मनोज जोशी, संजय वर्मा, सुधीर शर्मा, बहादुर सिंह करायत, इरफान खान, इंद्र सिंह, मिथिलेश आगरी, पुष्पा कठायत आदि बैठे।