फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 21 दिन से रोडवेज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग ठप

Tue, 22 Jul 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज बसों से दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को इन दिनों ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसका कारण उनकी वेबसाइट का ठप होना, इससे यात्रियों को बसों में ही टिकट काटकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा से रोजाना 100 से अधिक यात्री दिल्ली और हरिद्वार की ओर रवाना होते हैं, जिनमें से करीब 60 से अधिक लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा का उपयोग करते हैं। लेकिन बीते 21 दिनों से वेबसाइट बंद पड़ी। दिल्ली निवासी सतेंद्र जोशी ने बताया कि वेबसाइट की सेवा बंद होने से काफी परेशानी हो रही है।
पहले घर बैठे टिकट बुक हो जाती थी, अब बस में टिकट लेना मजबूरी बन गई है। हरिद्वार निवासी पंकज सुनयारी ने बताया कि वे टिकट बुक कराने साइबर कैफे पहुंचे, लेकिन सेवा बंद होने की जानकारी मिलने के बाद बिना टिकट लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोट

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली और हरिद्वार रूट में बदलाव किया गया है। इसी कारण वेबसाइट फिलहाल सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रही है। 31 जुलाई के बाद सेवाएं संचालित होगी। - विजय तिवारी, एजीएम परिवहन निगम अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें