केंद्र सरकार के ऑनलाइन दवा बिक्री के आदेश के विरोध में आल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में दवा की दुकाने बंद रही। इससे रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आदेश में बदलाव नहीं होने पर हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रदेश में तीस हजार फार्मासिस्ट हैं जिनके नाम पर करीब सवा लाख दुकानें हैं लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण से हजारों दुकानें बंद हो जाएंगी। देश में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव हो जाएगा और आठ लाख केमिस्ट, 40 लाख कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे।
ज्ञापन देने वालों में अल्मोड़ा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, ललित भट्ट, राघव पंत, कस्तूरी लाल, चंदन मेर, आशीष वर्मा, भुवन गुरुरानी, जगदीश पंत, जितेंद्र वर्मा, प्रदीप तिवारी, निर्मल पंत, गगन जोशी, प्रमोद जोशी, भुवन जोशी, गिरीश उप्रेती, प्रकाश साह, देवेश पंत, बृजेंद्र बृजवाल, सिद्धार्थ चौधरी, सुभाष कर्नाटक आदि शामिल थे।
इधर चौखुटिया में भी मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा नहीं मिलने के कारण रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।