छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन होने के कारण एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के कई छात्र-छात्राएं फार्म नहीं भर सके। ऐसे छात्र-छात्राएं अब छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने इसके विरोध में परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया और सात नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि इस बार छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन मांगे गए थे। ऑनलाइन फार्म भरने की उचित सुविधा न होने के कारण कई विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से रह गए हैं। उन्होंने फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। विरोध में छात्र-छात्राओं ने परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। सात नवंबर को मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है।
अभियान में कुंवर राज, पूजा आर्या, ममता गोस्वामी, प्रेमा आर्या, भगवती आर्या, अनुपमा टम्टा, अंजलि भोज, किरन आर्या, रेनू आर्या, बबीता आर्या, साक्षी आर्या, कविता आर्या, भावना टम्टा, दीपा आर्या, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, राहुल कुमार, आशीष टम्टा, मनोज प्रसाद, सुमित कुमार, मनोज प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।