चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र भी संचालित है। इसमें बीए, बीकॉम, एमए हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, एमकॉम, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीजी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली लागू है। प्राचार्य डॉ. डीएस कुंवर ने बताया कि प्रवेश सिर्फ ऑनलाइन होंगे। सभी पाठ्यक्रमों के असाइनमेंट ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा। विद्यार्थी केवल अपने मोबाइल नंबर, ईमेल, आईडी, आधार कार्ड से प्रवेश ले सकते हैं।